देतारी नायक को मीला पद्मश्री - भारत के मुल निवासी

रविवार, 17 मार्च 2019

देतारी नायक को मीला पद्मश्री


देतारी नायक को मीला पद्मश्री
पद्मश्री
देतारी नायक को मीला पद्मश्री
देतारी नायक को मीला पद्मश्री

गोनाशिक पहाड़ काटकर 3 किमी लंबी नाली बना खेत में पानी लाने वाले दैतारी_नायक को आज राष्ट्रपति ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया है। आप ओडिशा के आदिवासी समाज से हैं। आपकी बनाई नहर से 100 एकड़ खेत की सिंचाई होती है।

गौरतलब है कि बांसपाल, तेलकोई और हरिचंदपुर इलाके में कई गांव पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। जहां पीने के लिए भी पानी नहीं है। पेयजल की कमी इन गांवों में सिंचाई के लिए पानी नहीं रहने देती, जिसके लिए किसानों को बारिश पर ही निर्भर रहना पड़ता है।
दैतारी नायक कहते हैं कि गांव में सिंचाई की सुविधा नहीं थी। हम अपने खेतों पर सफल नहीं उगा सकते थे, इसलिए मैंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ तीन साल तक लगातार पहाड़ काटे, झाड़ियां साफ की ताकि गांव तक पानी लाया जा सके। आखिरकार सफलता मिल ही गई। दैतारी नायक ने बताया कि हम जंगल क्षेत्र में रह रहे हैं और अधिकतर आजीविका के रूप में खेती पर निर्भर हैं।

1 टिप्पणी: