भील राजा गुजरात के महान शासक मांडलिक भील राजा - भारत के मुल निवासी

बुधवार, 13 जनवरी 2021

भील राजा गुजरात के महान शासक मांडलिक भील राजा

इडर के राजा मांडलिक भील-
                      गुजरात के इडर के शासक मांडलिक भील थे।ये जाति से भील (निषाद) थे।इडर वर्तमान में भारत के गुजरात राज्य के साबरकांठा जिले में स्थित है। इडर का इतिहास राजा मांडलिक भील से प्रारंभ होता है।राजा मांडलिक भील एक दयावान राजा थे।इडर पर लंबे समय तक भील राजाओं का शासन रहा तथा यहाँ भील व अन्य कश्यप समुदाय से ताल्लुक रखने वाली उपजातियों का तथा उनकी संस्कृति का बहुत विकास हुआ।मेवाड का प्रारंभ भील राजा मांडलिक के भीलप्रदेश इडर से ही हुआ।





            राजा मांडलिक ने ही मेवाड के शासक गुहा को अपने भील राज्य में रखकर संरक्षण दिया था।राजा मांडलिक भील ने गुहादित्य की कुछ जमीन तथा जंगल दान में दिए।
           कुछ इतिहासकारों का मानना है कि भील राजा मांडलिक ने अपना इडर राज्य गुहादित्य के नाम कर दिया था।राजा मांडलिक के भाई जो कि हिमालय पर गये थे, उनके इडर राज्य वापस आने पर उन्होंने गुहादित्य को इडर राज्य का राजा बनाने का विरोध किया।
            राजस्थान के प्रमुख इतिहासकार कर्नल जेम्स टाॅड के अनुसार गुहादित्य ने भील शासक राजा मांडलिक भील की हत्या कर 566 ई. में गुहीलवंश या मेवाड की नींव डाली थी।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें